फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ragging in enginearing college

छात्र को जबरन लगाए नशे के इंजेक्शन

Thu, 15 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 15 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ragging in enginearing college
छात्र
हाईवे स्थित संजय इंजीनियरिंग कालेज के छात्र सूर्यप्रताप ने सीनियर छात्रों पर उसे नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। छात्र के इस आरोप से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में छात्रों ने छाता कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


सूर्यप्रताप पुत्र राजेश कुमार निवासी खुदागंज थाना कमलागंज, फर्रुखाबाद ने संजय इंजीनियरिंग कालेज में बीती आठ अगस्त को बीटेक मेकेनिकल प्रोडक्शन ब्रांच में प्रवेश लिया। वह पहली बार 15 अगस्त को कालेज में पढ़ाई के लिए आया और हॉस्टल में रहने लगा। आरोप है कि उसका रूममेट शिशांत पांडेय उसे खाने-पीने की चीजों के अलावा इंजेक्शन से नशीला पदार्थ देने लगा। वह पूरे दिन नशे की हालत में रहता था। जब घर जाने की बात करता तो मारपीट की जाती। 
विज्ञापन


किसी तरह सूर्यप्रताप ने एक सितंबर को अपने घर फ ोन किया और घर वालों से कहा कि मुझे यहां से ले जाओ। अगले दिन वह साथियों के साथ पेट में दर्द का बहाना बनाकर कालेज से निकल आया। स्टेशन पर पहुंचा तो पिता स्टेशन पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसकी हालत देखकर दंग रह गए। इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां डाक्टरों ने बताया कि ये हालत ड्रग्स लेने से हुई है। छात्र की हालत में सुधार होने पर परिवारीजन उसे लेकर कालेज आए। विद्यालय प्रशासन को जानकारी दी।


आरोपी शिशांत पांडेय सहित अजरुद्दीन खान, चिनाय वोहरा, आयुष, शिवम राना और स्टाफ के अखंड प्रताप सिंह, अरुण, सोनू, विजय कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। हलका इंचार्ज रामसनेही राजपूत ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रैगिंग का है। फिर भी जांच की जा रही है। कालेज प्राचार्य अभिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed