{"_id":"580f72954f1c1b944ebc27ce","slug":"public-took-away-chalan-book-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से चालान बुक छीन ले गए ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा से चालान बुक छीन ले गए ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन के गांव महरौली में बैरियर पर चेकिंग कर रहे दरोगा से ग्रामीण चालान बुक छीनकर ले गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे छीनी गई चालान बुक वापस ली। बताया गया कि दरोगा ने एक युवक का जबरन चालान काट दिया था।
लोगों का कहना है कि वाहन चेकिंग होना तो अच्छा है, लेकिन वाहन चेकिंग के नाम पर अभद्रता और अवैध वसूली से हर कोई परेशान है। बताया जाता है कि एक युवक यहां से गुजर रहा था, चेकिंग के नाम पर उसकी बाइक रोक ली गई। ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो युवक दिखाने लगा, इसी बीच चेकिंग कर रहे दरोगा ने चालान काटकर उसके हाथ में पकड़ा दिया।
युवक ने गांव लौटकर घटनाक्रम बताया। बताया जाता है कि दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर चेकिंग बैरियर पर पहुंच गए। यहां पर दरोगा से चालान बुक छीनकर ले गए। बाद में पुलिस को अपनी फजीहत होती दिखी तो मान-मनोव्वल करके चालान बुक वापस कराई। थाना प्रभारी विकास तोमर ने ऐसी किसी घटना होने से इंकार किया है।