फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   public beaten police after accident at highway

महिला की मौत पर बवाल, बस फूंकी, पुलिस पर पथराव

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
public beaten police after accident at highway
हादसा
रविवार की शाम को गोवर्धन चौराहे पर एक डग्गामार बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी और महिला का शव दिल्ली-आगरा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। यहां पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिसकर्मियों को पीटा भी गया। फोर्स बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए हैं। इस बवाल के दौरान दो घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन


मथुरा से आगरा तक सनसनी फैलाने वाली ये घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन चौराहे पर शाम को पांच बजे की है। यहां बलदेव के छोली मीरपुर निवासी भगवान देवी (50) को सड़क पार करते वक्त बस ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भगवान देवी अपने पति मदन के साथ असगरपुर में बाबा बालकदास के भंडारे से प्रसाद लेकर लौट रही थी। महिला की मौत के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। भगवानदेवी का बेटा नरेंद्र भी गोवर्धन चौराहे पर एक ब्लड बैंक में काम करता है लिहाजा वह भी अपने साथियों के साथ पहुंच गया। 
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर बवाल शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने पेट्रोल छिड़कर बस में आग लगा दी। महिला का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की जीप पर पथराव किया गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गाड़ी से खींचकर उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस अफसरों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। बवाल नहीं रुका तो पुलिस ने हाईवे जाम किए बैठी भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दस लोग घायल हो गए। पांच बजे बंद हुआ हाईवे सात बजे खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी देखकर भड़क रही थी भीड़
दरअसल लोगों में गुस्सा पुलिस को लेकर था। वर्दी वालों को देखकर लोग भड़क रहे थे। उनका कहना था कि जो भी डग्गामार बसें चल रही हैं वह पुलिस संरक्षण में चल रही हैं। अगर पुलिस यहां ट्रैफिक को कंट्रोल करने लगे तो हादसे न हों। भीड़ में शामिल लोग पुलिस पर वसूली के आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि चेकिंग के नाम पर भी लोगों से पैसे लिए जाते हैं। आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जबकि डग्गामार गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।


गोवर्धन चौराहे पर दुकान करने वाले लोगों का कहना था कि जो भी हादसा हो रहा है उसके लिए पुलिस ही जिम्मेदार है। कहीं भी वाहन खड़े हो जाते हैं मगर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कई दफा पुलिस वालों से कहा गया कि सड़क किनारे गाड़ियों को न खड़ा होने दें लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस के आला अफसर भी खामोश रहते हैं। भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कहा कि अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। अतिक्रमण हटवाया जाता है मगर पैसे लेकर फिर करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed