{"_id":"575da9074f1c1b273e11bb04","slug":"public-appose-wine-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई एरिया में खुलेआम बिक रही शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राई एरिया में खुलेआम बिक रही शराब
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी ड्राई एरिया होने के बाद भी यहां शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नगर में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई है। लोगों ने एसएसपी से वृंदावन में शराब और मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, विहिप के नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, डा. हरिवल्लभ शर्मा, जगदीश चौधरी ने कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन धाम ड्राई एरिया है, लेकिन नशे के कारोबारी बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, किशोरपुरा, गौरा नगर कालोनी, अनाजमंडी, गोविंददेव मंदिर, गांधी नगर, चैतन्य बिहार, गोधूलिपुरम, रंगजी मंदिर आदि क्षेत्रों में शराब, चरस, गांजा आदि की बिक्री कर रहे हैं। यहां कई इलाकों में लोगों ने दुकानें भी खोल रखीं हैं। इससे तीर्थयात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
शराब की बिक्री रोकने की मांग
स्थानीय गांधी नगर निवासी लोगों ने एसएसपी को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन के समीप गांधीनगर और किशोरपुरा में शराब की बिक्री होने की शिकायत की है। महावीर, संजय, दिनेश, विपिन ने कहा कि पूर्व में शिकायत करने के बाद शराब कारोबारियों की धरपकड़ हुई तो इस पर अंकुश लग गया, लेकिन अब फिर से बिक्री शुरू हो गई है।