फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   prisoner run away from the police security

पुलिस कर्मियों को लस्सी पिलाने में उलझाकर कैदी फरार

Fri, 29 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
prisoner run away from the police security
बंदियों से लस्सी पीने और रबड़ी खाने के चक्कर में लापरवाह हुए पुलिस कर्मियों की गिरफ्त से दो बंदी भाग निकले। इनमें एक को तो लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया, लेकिन अलीगढ़ का कुख्यात लुटेरा नाजिम उर्फ कलवा फरार हो गया। ये घटना एसएसपी आफिस के ठीक सामने हुई। एसएसपी ने लापरवाही पर सिपाही रामकिशन, होमगार्ड शिवराम और हवालात प्रभारी को निलंबित कर इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फरार हुआ कलवा अलीगढ़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के नैना वाली पोखर इस्लामनगर कालोनी का रहने वाला है। उसे गत वर्ष चार जनवरी को फरह पुलिस व स्वाट टीम ने जेल भेजा था। वह फरह में हुई पशु व्यापारियों से 15 लाख की लूट का आरोपी था। दूसरा बंदी प्रदीप तेली निवासी चतुर्वेदी नगर कोतवाली भिंड मध्यप्रदेश को दो माह पूर्व चोरी की बाइक के साथ हाइवे पुलिस ने पकड़ा था। गुरुवार को नाजिम की एसीजेएम द्वितीय व प्रदीप की एसीजेएम चतुर्थ के यहां पेशी थी। 11:40 बजे पुलिस लाइन के सिपाही रामकिशन कुशवाहा व होमगार्ड शिवराम दोनों को कचहरी हवालात से कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन


दोनों की 12:30 बजे कोर्ट में पेशी कराई गई। इसके बाद दोनों को लेकर सिपाही व होमगार्ड हवालात नहीं आए। अपराह्न 3:15 बजे सिपाही व होमगार्ड दोनों को हवालात लाने लगे तो नाजिम ने सिपाही व होमगार्ड को एसएसपी कार्यालय के सामने कैंटीन पर लस्सी पिलाई और रबड़ी खिलाई। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक वहां पहुंचा और इसके बाद दोनों बंदी पुलिसकर्मियों को झटका देकर स्कूटी पर बैठ गए। सिपाही ने रोका और खींचतान में हथकड़ी का नक्का खुल गया। इसके बाद रस्सा सिपाही के हाथ रह गया और दोनों कैदी भाग निकले। सिपाही के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने प्रदीप को पकड़ लिया। लेकिन नाजिम को स्कूटी सवार बैठाकर टाउनशिप की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके पूर्व सिपाही रामकिशन ने अपने मोबाइल से कैदी नाजिम की दो बार बात कराई थी, इसके बाद स्कूटी सवार आया। सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसपी देहात अजय कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी, आरआई लाइन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग कराई। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में सिपाही, होमगार्ड व दोनों बंदियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भागे नाजिम को पकड़ने के लिए स्वाट टीम व सदर थाने की पुलिस टीम लगी है।

रामकिशन के मोबाइल से नाजिम ने दो बार किए फोन
मथुरा। कोर्ट में बंदी नाजिम और प्रदीप तेली की पेशी के बाद पुलिस लाइन के सिपाही रामकिशन कुशवाह व होमगार्ड शिवराम ने दोनों को तीन घंटे तक वापस हवालात लेकर नहीं आए। सिपाही रामकिशन ने पेशी होने के तुरंत बाद नाजिम ने जब एक फोन करने की इच्छा जताई तो रामकिशन ने अपना मोबाइल नाजिम को पकड़ा दिया। इसमें नाजिम ने 10 से 12 मिनट तक बात की।


बात करने के दौरान वह भाई भाई कर संबोधन कर रहा था। फोन कटने के 50 मिनट बाद एक बार फिर से नाजिम ने फोन किया। थोड़ी देर बाद  एक्टिवा स्कूटी पर नीली शर्ट पहने एक युवक आया। उससे सिपाही रामकिशन ने कोर्ट परिसर में पेड़ के नीचे लगी जूस की ढकेल पर आधा दर्जन लोगों ने जूस पिया। जूस पीने के बाद सिपाही व होमगार्ड को सिगरेट पिलाई। स्कूटी पर आये युवक के मोबाइल से नाजिम ने आधा दर्जन फोन किए थे।  जांच पड़ताल में यह नंबर अलीगढ़ के कुख्यात रेहान का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed