फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   principal suspended over vulgur messaging

शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने पर प्रधानाचार्य निलंबित

Wed, 14 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
principal suspended over vulgur messaging
demo pic
फरह ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को अपने विद्यालय की शिक्षिका को पत्र लिखने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कई दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा था। दुखी होकर शिक्षिका ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायत भेजी। जानकारी पर हरकत में आए बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित कर जांच कमेटी बैठा दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका विकास खंड फरह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में करीब दस साल से तैनात है। आरोपी प्रधानाचार्य भी करीब छह साल से इसी विद्यालय में था। बताया गया है कि बीते दो साल से आरोपी शिक्षिका को परेशान कर रहा था। हाल ही में उसकी हरकतें काफी बढ़ गईं। वह फोनकॉल, मैसेज और पत्र आदि के माध्यम से भी शिक्षिका से अश्लील बातें करने लगा। कई बार अन्य लोगों ने भी उसे समझाया लेकिन आरोपी नहीं माना। 
विज्ञापन


हार कर शिक्षिका ने कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और महिला आयोग को चिट्ठी भेजी। स्थानीय स्तर पर अफसरों से शिकायत की। मामले की जानकारी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज मिश्रा ने आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें एबीएसए संजय सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रगति मिश्रा शामिल हैं।  बता दें कि जिले में पहले भी शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आ चुके हैं। फरह ब्लॉक में ही एक सहायक अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी तक बांधी
मथुरा (ब्यूरो)। हेडमास्टर की हरकतों से परेशान शिक्षिका ने उसे राखी तक बांधी थी। सोचा था शायद राखी बंधवाने के बाद हेडमास्टर का व्यवहार बदल जाएगा लेकिन उस पर कोई फर्क ही नहीं पड़ा। वह लगातार परेशान करता रहा। 


प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षिका के साथ अभद्रता करने का मामला संगीन है। प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच समिति गठित कर दी गई है। 
- मनोज मिश्रा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed