{"_id":"56f190b74f1c1b8201f14d74","slug":"police-searched-the-cause-of-accident-at-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 तक दौड़ रही थी एसएसपी के परिवारीजनों की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
165 तक दौड़ रही थी एसएसपी के परिवारीजनों की गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे
यमुना एक्सप्रेसवे पर एसएसपी गाजियाबाद के परिवारीजन और रिश्तेदारों की गाड़ी ओवर स्पीड से दौड़ रही थी। घटना के बाद एक्सप्रेसवे प्रबंधन के लोगों ने गाड़ी की स्पीड का आकलन किया तो गाड़ी ने एक कैमरे से दूसरे कैमरे तक 15 किलोमीटर जाने में छह मिनट का समय लिया।
सोमवार को एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव के परिवारीजनों और रिश्तेदारों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फट जाने से हुए हादसे में उनकी भतीजी और भांजी की मौत के बाद घटना के कारण तलाशे गए।
एक्सप्रेसवे इंजीनियरिंग से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे स्पीडोमीटर कैमरों से गाड़ी के नोएडा से चलने के दौरान के फुटेज आदि लिए गए हैं। कई जगह गाड़ी की स्पीड 140 से 165 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है।