{"_id":"58e28cc14f1c1bdc315b4397","slug":"police-reveal-murder-of-guard-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहेतर संबंधों में बाधा बनने पर हुई गार्ड की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहेतर संबंधों में बाधा बनने पर हुई गार्ड की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच माह पहले होटल के गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवाहेतर संबंधों में आडे़ आने पर गार्ड की हत्या की गई। 29 नवंबर 2016 को यमुना एक्सप्रेसवे के समीप हथकौली निवासी शिव कुमार का शव मिला था।
शिवकुमार वृंदावन में एक होटल पर गार्ड थे। वह रात को अपनी मोपेड से हथकौली गांव वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। घटना की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी सोनप्रकाश निवासी श्याम कालोनी वृंदावन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि मृत गार्ड की पत्नी से आरोपी के संबंध थे। इनमें आड़े आ रहे गार्ड को सोनप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।