{"_id":"58e7e4024f1c1bac2b5b3cd4","slug":"police-returned-vacant-after-combing-whole-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर कांबिग के बाद भी पुलिस लौटी खाली हाथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर कांबिग के बाद भी पुलिस लौटी खाली हाथ
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
थाना गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टटलुओं की ओर से पुलिस पर किए हमले के बाद गुस्साई पुलिस ने दौसेरस गांव का एक एक घर छान मारा लेकिन कोई टटलू हाथ नहीं लगा। कई थानों की फोर्स ने आपरेशन चलाया लेकिन पुलिस फिर भी खाली हाथ लौट आई। इस मामले में 12 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 25 अज्ञात पर रिपोर्ट हुई है। एसएसपी ने हलका इंचार्ज को लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया है।
गुरुवार की दोपहर बाद गांव दौसेरस में वांछित टटलुओं की कुर्की करके लौटी पुलिस पर गांव में हमला कर दिया गया था। पुलिस पर गोलियां चलाई गईं। स्थिति यह रही कि कई पुलिस वाले बाल-बाल बचे। बाद में कई थानों का फोर्स बुलाकर कांबिंग कराई गई। पूरा गांव छान मारा। जंगल तलाश लिया लेकिन एक टटलू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार को सुबह फिर गोवर्धन पुलिस ने दबिश दीं लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने गांव दौसेरस के इस्सर, शौकत, अरशद, आरती, कोचू, हनीफ , राशिद, सद्दाम, शाहिद, जफरु, सद्दाम, रुक्की, राहुल के अलावा 25 महिला और पुरुषों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एसएसपी मोहित गुप्ता ने टटलुओं के खिलाफ कार्रवाई में बरती गई लापरवाही पर गोवर्धन थाने के एसआई अनिल शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस ने जिन लोगों को गांव से उठाया था उनके घर वाले सारा दिन थाने पर डटे रहे। पुलिस अफसरों ने इन्हें भरोसा दिया कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
कई थानों में टटलुओं की पुलिस से दोस्ती
टटलुओं का पुलिस वालों के साथ अच्छा याराना है। अगर पुलिस दबिश के लिए निकलती है तो टटलुओं को पहले ही पता चल जाता है। गोवर्धन के साथ ही बरसाना पुलिस में भी इन लोगों ने अपने संबंध कायम कर रखे हैं। बीते दिनों हैदराबाद के दो व्यापारियों को टटलुओं ने लूट लिया था। मथुरा पहुंची हैदराबाद पुलिस ने जब जांच शुरू कि तो पता चला कि टटलुओं की पुलिस वालों के साथ दोस्ती है। दिन भर में टटलुओं और पुलिस वालों के बीच बातचीत हुई है। कॉल डिटेल से इसका खुलासा हो चुका है।