{"_id":"a6a6f88faaf4ac3f003f95d219bd709a","slug":"police-is-explaining-double-theory-in-shootout-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष की भूमिका पर पलटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतोष की भूमिका पर पलटी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर राजेश टोंटा की हत्या को लेकर पुलिस की कहानी में झोल नजर आ रहा है। संतोष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कल तक उसके हाथ में गोली लगने का दावा कर रही थी। मौके पर हत्यारों के तमंचे, सिपाही को छर्रे लगने से घायल होने बाद में उसके एंबुलेंस से घायल हो जाने को लेकर कई तरह के सवाल हैं।
राजेश टोंटा की 17 जनवरी को हुई हत्या के बाद पुलिस ने मौके से दो तमंचे और कई खोखा कारतूस बरामद किए हैं। उन तमंचों को पुलिस राजेश टोंटा के हत्यारों के बता रही है। रविवार को पुलिस की ओर से सिपाही संतोष को फायर इंजरी में घायल बताया था।
सोमवार को पत्रकार वार्ता में आईजी सुनील गुप्ता ने कहा कि हमले के वक्त मौके से भाग जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया है। बरामद तमंचे तक 315 बोर के हैं तो उसमें सिपाही को छर्रा इंजरी कैसे हुई। इस पर अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
मावी के करीबी करने लगे किनारा
राजेश टोंटा पर फरह में हुए हमले में मारे जाने और गैंगवार में ब्रजेश मावी का नाम सामने आने को लेकर उसके करीबी रहे लोग पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस ने उसके करीबी लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है। ज्यादातर लोग भूमिगत हैं। ब्रजेश मावी के लिए डेढ़ दशक से काम कर रहे एक पूर्व सभासद को पुलिस ने पकड़ा और उससे कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं बिल्डर, एक चिकित्सक जो मावी के लिए गोटियां भिड़ाने का काम करते थे पुलिस के राडार पर हैं। मावी के छात्र जीवन से अब तक लगातार संपर्क में रहने वाले लोगों की भी पुलिस ने लिस्ट बनाई है और पुलिस टीम उनकी टोह ले रही हैं।
गोवा में मिली राकेश चौधरी की लोकेशन
जिला जेल में निरुद्ध ब्रजेश मावी गैंग के खास रहे दीपक वर्मा के लिए सिपाही कैलाश गुप्ता द्वारा पिस्टल व रुपये पहुंचाने वाले राकेश चौधरी निवासी पानीगांव थाना यमुनापार को लेकर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही राकेश चौधरी भूमिगत है। उसकी लोकेशन गोवा में बताई गई है। उसे पकड़ने के लिए टीम गोवा भेजी जा रही है।
रामकुमार, राकेश व गोपाल ने मारी थी गोली
राजेश टोंटा को आगरा उपचार को ले जाने के दौरान राकेश चौधरी, गोपाल यादव व रामकुमार ने गोली मारी थी। नदीम भी साथ था। पत्रकार वार्ता में बताया कि गोपाल यादव से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है वहीं कैलाश गुप्ता से 20 हजार रुपया व रिवाल्वर में प्रयुक्त होने वाले तेल की सीसी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने जेल में तलाशी के दौरान एक पिस्टल अक्षय सोलंकी और एक टोंटा के साथी लारेंस से बरामद होना बताया है।
गोपाल का होगा पुलिस कस्टडी रिमांड
आईजी सुनील गुप्ता ने बताया कि राजेश टोंटा के हत्यारोपी गोपाल यादव का शीघ्र्र ही पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। इससे राजेश शर्मा की हत्या व जेल में बनी योजना को लेकर और जानकारी जुटाई जाएगी। साथ मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के लिए ईनाम की घोषणा की गई है।