{"_id":"57bf4b034f1c1b325fd4f54a","slug":"police-investigating-human-trafficking-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी नेटवर्क तोड़ने में जुटी बंगाल पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानव तस्करी नेटवर्क तोड़ने में जुटी बंगाल पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल पुलिस को लड़कियों के बेचने वाले दलालों की तलाश में जुट गई है। सीमावर्ती राजस्थान और हरियाणा के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश के बाद टीम को काफी सुराग मिले हैं। हावड़ा से अपहृत किशोरियों को बरामद करने के बाद बंगाल पुलिस की दरोगा पयाली घोष ने बताया कि टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी है।
इस मामले से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही कई गिरफ्तारियां होंगी। बंगाल पुलिस का सहयोग कर रहे एक संगठन के सदस्य नाजिस जैदी ने बताया कि यहां मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार पश्चिमी बंगाल पुलिस जिस किशोरी को खोजने आई उसे कई बार बेचा गया। किशोरी को घर के बाहर से उठाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने उसे कोसीकलां भेज दिया। कोसी से उसे हरियाणा के होडल में बेचा गया। होडल के लोगों ने बामनी खेड़ा में बेचा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्र बताते हैं कि बामनी खेड़ा के लोगों ने किशोरी को करीब डेढ़ लाख रुपये में राजस्थान के लोगों के जरिए कामर के लोगों को बेचा है। हावड़ा में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें गिरोह की महिला मुखिया भी शामिल है।