{"_id":"ccc7e0bf8c40e664f52d12e622d9ed9f","slug":"police-informer-have-planned-for-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना पुलिस के मुखबिर ने कराई फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसाना पुलिस के मुखबिर ने कराई फिरौती
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के प्लास्टिक कारोबारी के 25 वर्षीय बेटे का पजेरो सहित अपहरण थाना बरसाना के मुखबिर और एक लाख के दो इनामी काला और हारिश ने अपने चार साथियों के साथ किया था।
गाड़ी को डीग के कामां में छोड़ दिया था। चार दिन बाद हाथिया में उसकी फिरौती की 60 लाख रुपये रकम वसूली गई। अपहृत को मुक्त कराने को लगी दिल्ली, हरियाणा की 13 टीमों को धता बताकर हाथिया के बदमाशों ने रकम वसूल कर ली। बरसाना पुलिस ने मुखबिर काला को दबोच लिया है।
12/13 अक्तूबर की रात डीएलएफ-1 गुड़गांव निवासी प्लास्टिक कारोबारी के 25 वर्षीय बेटे सुकिरत का उसके चालक मनोज, पजेरो गाड़ी सहित भोड़सी के निकट अपहरण कर लिया गया था। बदमाश दोनों को स्विफ्ट कार में डाल कर ले गए। मनोज को रास्ते में फेंक गए थे।
विज्ञापन
बरसाना पुलिस सूत्रों के अनुसार सुकिरत को हाथिया में रखा गया और यहीं उसके परिवारीजनों से 60 लाख रुपये फिरौती की रकम वसूल की गई। अपहरण करने और रकम वसूलने में हाथिया निवासी हारुन, जमशेद निवासी बिसंभरा शेरगढ़, इकबाल उर्फ काला और मुस्ताक, इकराम, हारिश नामा शामिल रहे।
इसमें हारिश और इकबाल उर्फ काला दोनों पर राजस्थान और हरियाणा दोनों प्रदेशों से 50-50 हजार का इनाम घोषित है। जमशेद पर शेरगढ़ थाने से 15 हजार का इनाम है। वह तिहरे हत्याकांड का प्रमुख आरोपी है और मोस्टवांटेड कमाल खां निवासी हाथिया का रिश्तेदार है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इकबाल उर्फ काला बरसाना पुलिस का मुखबिर था और टटलू काटे जाने वालों की सूचनाएं उपलब्ध कराता था। बरसाना पुलिस ने इकबाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हरेंद्र प्रीत वख्शी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।