फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police fail, after 54 hours culprit was not under custody

पुलिस फेल, 54 घंटे बाद भी बदमाश पकड़ से दूर

Sat, 06 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 06 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
police fail, after 54 hours culprit was not under custody
murder
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या करने वालों को पुलिस 54 घंटे बाद भी ट्रेस नहीं कर पाई है। अभी तक पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। मथुरा में तो दबिश दी ही गई राजस्थान में भी छापामारी हुई। आठ लोगों को पुलिस ने उठा रखा है, लेकिन उनसे ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच सके।  
विज्ञापन


बुधवार की देर रात को करीब दो बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र में माधुरी कुंड के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से विदा कराकर लौट रहा था। साथ में उसकी नौ साल की चचेरी बहन भी थी। तीनों कोसीकलां से मारुति वैन में सवार हुए थे। मारुति वैन का चालक तीनों को झांसा देकर माधुरी कुंड तक ले आया और यहां पहले से मौजूद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवक की बहन से जेवरात छीन लिए गए थे। बदमाश विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवक ने विरोध किया तो उसके सिर में गोली मार दी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जनपद की सबसे बड़ी सनसनी बनी इस घटना को 54 घंटे का वक्त बीत गया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। मथुरा और  राजस्थान के कामां, अलवर, भरतपुर, यूपी के कोसी एवं छाता में दबिश देकर आठ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड एवं लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तैयार करा रही बदमाशों के स्कैच
दोनों बहनों के बयानों के आधार पर पुलिस अब बदमाशों के स्कैच तैयार करा रही है। इन स्कैचों के आधार पर ही पुलिस बदमाशों के करीब पहुंचने की जुगत में है। पुलिस का मानना है कि बस लाइन मिल जाए तो यह वारदात खुल जाएगी।


तेजगति से दौड़ती मारुति कार सीसीटीवी में कैद
हत्याकांड एवं लूटपाट से पहले सौंख से होकर तेजगति से गुजरी एक मारुति कार स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गांव जुनसुटी के एक व्यक्ति ने भी मारुति कार तेजगति से निकलने की पुष्टि की है। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। यह फुटेज खुलासे में काफी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed