{"_id":"58befac74f1c1b187bdc43af","slug":"police-did-nt-arrest-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों के घर दबिश देने से भी बच रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों के घर दबिश देने से भी बच रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
police (demo pic)
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर हमला कर हत्यारोपी को छुड़ा ले जाने के मामले को 60 घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस ने हमलावरों को पकड़ना तो दूर उनके गांव में दबिश तक नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचक तय होने के बाद दबिश दी जाएगी। ऐसे में आरोपियों को बच निकलने के लिए पूरा समय मिल रहा है, यहां तक कहा जा रहा है कि पुलिस गांव में जाने से ही डर रही है।
बता दें कि दलित किशोर के हत्यारोपी को पकड़कर मांट थाने लेकर पहुंची पुलिस टीम पर रविवार को गांव नानकपुर के ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। ग्रामीण हत्यारोपी रमेश को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए थे।
नौहझील प्रभारी निरीक्षक ने हमले का मुकदमा गांव नानकपुर के 14 नामजदों और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। इस मामले में मंगलवार तक पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश तक नहीं दी।
विज्ञापन
मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए न तो कोई टीम गठित की गई है और न ही विवेचक तय किया गया। थाना नौहझील प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह का कहना है कि विवेचक तय होने के बाद ही गांव में दबिश दी जाएंगी।