फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested two criminals

रेंजर से 10 लाख लूटने वाले दो दबोचे

Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
police arrested two criminals
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
कोतवाली पुलिस ने शहर के सौंख अड्डा स्थित बैंक के बाहर से वन विभाग के रेंजर से हुई 10 लाख की लूट का खुलासा करने का दाबा किया है। पुलिस ने एक लुटेरे को साथी समेत दबोच लिया और इनके कब्जे से लूटी गई कुछ धनराशि और हथियार भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया लुटेरा वर्ष 2015 में आगरा के कागारौल में 50 लाख की लूट में शामिल रहा, इस पर 15000 रुपये का इनाम है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात नए बस अड्डे के समीप चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। यह संतोष निवासी महामौनी, मुरसान (हाथरस) और दिनेश निवासी शीतला, मुरसान (हाथरस) हैं।
विज्ञापन


इनके कब्जे से लूट में प्रयोग की गई बाइक, पिस्टल, लूटा गया बैग और 2.20 लाख रुपये, तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। संतोष पर हाथरस में दो, आगरा में दो और शहर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्त सिपाही है लूट का मास्टरमाइंड
10 लाख की लूट का मास्टरमाइंड यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही देवेंद्र निवासी ऊदर थाना मांट हैं, इसे वर्ष 2006 में आगरा एसओजी से बर्खास्त किया गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रेंजर से की गई लूट से पहले रेकी कराई गई, वहीं लूट वाले दिन भी मास्टमाइंड का एक साथी बैंक में पहले से मौजूद था।

इसके इशारे पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, जिनमें संतोष पकड़ में आ गया, मास्टरमाइंड समेत तीन अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बर्खास्त सिपाही को सर्विलांस पर अच्छी पकड़ के चलते वारदात के खुलासे में समय लग गया।



खुलासा करने वाली टीम
कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल, स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, सर्विलांस प्रभारी सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, विनय कुमार, तहसीन खां, रजनीश कुमार, रोहित कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed