{"_id":"77c6bbc292a677536036426b1bfbf1df","slug":"police-arrested-business-in-thef-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का सामान खरीदने वाला व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का सामान खरीदने वाला व्यवसायी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन से करीब 180 किग्रा पीतल के माल की चोरी का शनिवार को आरपीएफ ने खुलासा कर दिया। आरपीएफ ने चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को माल सहित पकड़ लिया। अभी चोर नहीं पकड़े जा सके हैं।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 10/11 फरवरी की रात में रतलाम पैसेंजर से नागदा से मथुरा के लिए करीब 180 किग्रा पीतल का सामान आया था। यह माल हाथरस के किसी व्यापारी का था।
प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर माल उतरने के बाद माल चोरी हो गया था। शनिवार की सुबह आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर धौलपुर के नरसिंह बाजार स्थित केशव बर्तन भंडार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
दुकान से करीब 80 किग्रा माल बरामद हुआ। मामले में दुकान स्वामी राहुल बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह चोर से करीब डेढ़ वर्ष से माल खरीद रहा है। कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम में एसआई रामकेश मीना, रामेश्वर, चंद्रभान आदि थे।