{"_id":"57e973264f1c1bf50a575421","slug":"police-arrest-cheater","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी सिपाही की भर्ती परीक्षा में खूब हुई नकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी सिपाही की भर्ती परीक्षा में खूब हुई नकल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी सिपाही की भर्ती के लिए रविवार को पूरे प्रदेश मे आयोजित लिखित परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए नकल कराकर पेपर साल्व कराया गया। मथुरा पुलिस ने इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन इलेक्ट्रानिक डिवाइस, विशेष बनियान, माइक्रोफोन, पांच मोबाइल एक डायरी और कई मार्कशीट और सनद बरामद की हैं। गिरोह के चार लोग अभी फरार है। नकल के लिए परीक्षार्थियों से प्रति सवाल एक हजार रुपये लिए जा रहे थे। गिरोह ने कई जिलों में भी नकल होने की बात बताई है।
आबकारी विभाग में कांस्टेबल पद के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। मथुरा में 30 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में ही 27 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के दावे उलट शहर के कई केंद्रों पर नकल हुई। पेपर हल कराने में इलेक्ट्रानिक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है। खुलासा रविवार को परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद हुआ।
पुलिस को दूसरी पाली में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल होने की सूचना मिल गई थी, मगर यह पता नहीं चल पाया था कि किस सेंटर पर नकल हो रही है। इसी छानबीन में पुलिस ने टाउनशिप तिराहे से केमथल (अलीगढ़) निवासी पुष्पेंद्र करे दबोचा तो उसने पूरा खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कदम विहार से रूपेंद्र निवासी नगला लोका महावन, पवन सिंह निवासी गांव छेड़ी कप्तानगंज आजमगढ़ ,और अशोक कुमार निवासी गांव नारका गाजीपुर गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
इनके चार साथी फरार हैं। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के कब्जे से तीन इलेक्ट्रानिक डिवाइस, विशेष बनियान, माइक्रोफोन, पांच मोबाइल एक डायरी और कई मार्कशीट और सनद मिली हैं। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि शहर में चार अलग स्थानों पर साल्वर बैठाए गए थे। जिस अभ्यर्थी से भी पैसे लिए गए उसके कान पर एक बारीक सी डिवाइस लगा दी गई। उसकी विशेष बनियान में माइक्रोफोन लगा दिया जाता है। सेंटर से बाहर बैठे साल्वर को उसकी आवाज साफ सुनाई देती है।