फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police action in village hathiya

हाथिया में मुठभेड़, दो स्क्रैप कारोबारी मुक्त

Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
police action in village hathiya
थाना बरसाना के गांव हाथिया के टटलू लुटेरे भोपाल के दो स्क्रैप कारोबारियों को होडल से अगवा कर हाथिया ले आए थे। 10 लाख की फिरौती मांगने और मारपीट की सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कारोबारियों को मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस दौरान पचास राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


भोपाल के थाना व मानपुर कालोनी निवासी अशोक राय पुत्र राम राय और राहुल राय पुत्र सुरेश राय आपस में रिश्तेदार हैं और स्क्रैप का कारोबार करते हैं। एक हफ्ते पहले से उन्हें हाथिया के टटलू व्हाट्स अप पर स्क्रैप के ढेर और जनरेटर सस्ते में बेचने का संदेश भेज रहे थे। इस पर अशोक और राहुल दोनों गुरुवार दोपहर को होडल पहुंचे।
विज्ञापन


होडल से टटलू लुटेरे हाजी कमल खां ने दोनों को अपनी स्कार्पियो में बैठा लिया और राजस्थान के गांव पास्ता होते हुए हाथिया पहुंच गए। हाथिया में दोनों की पिटाई की और उनसे 10 हजार नकदी, मोबाइल, एटीएम लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना बरसाना पुलिस को लग गई तो पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने हाजी कमल खां के यहां दबिश दी तो वे स्कार्पियो से जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की और करीब पचास राउंड फायरिंग कर अशोक और राहुल को मुक्त कराया। बरसाना थाने आकर पीड़ितों ने हाजी कमल खां के खिलाफ तहरीर दी है।


आगरा शिफ्ट होगा सत्येन्द्र फौजी
बदमाश सत्येन्द्र फौजी और उसके एक साथी को मथुरा जेल से आगरा शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व छाता पुलिस ने हिसार निवासी सत्येन्द्र फौजी और अजय फौजी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed