{"_id":"583dc7ec4f1c1b0e1ede6248","slug":"one-person-s-dead-body-find-hanging-at-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के पास फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन के पास फंदे पर लटका मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक दीनदयाल दीक्षित पुत्र सुरेश चंद्र दीक्षित निवासी हरदोई था। वो अपने बड़े भाई हरेकृष्ण दीक्षित के साथ वरहा घाट पर स्थित संस्कृत विद्यालय में पढ़ता था। बताया गया कि वो सोमवार सुबह से स्कूल से लापता था।
मंगलवार की सुबह 6 बजे रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबिल ओपी गौतम ने शव के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शुरू में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके कुर्ते की जेब से ब्रह्म निवास आश्रम और जगदानंद आश्रम की दो पर्चियां मिलीं। लेकिन आश्रम संचालक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाए।
रेलवे स्टेशन पर ही मुन्ना बाबा नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसे सोमवार की सुबह 10:30 बजे परेशान बैठे देखा था। पूछने पर बताया कि संस्कृत विद्यालय का वह छात्र है और कुछ लोगों से उसे जान का खतरा है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार युवक का शव लुंगी से बने फंदे से लटका हुआ था। संभवत: उसने अपनी ही लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ ही संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले बड़े भाई ने उसकी शिनाख्त की है।