{"_id":"58a49ee44f1c1bcd57d83f4d","slug":"one-man-dead-in-accident-between-car-and-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बस और कार में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की बस और कार में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
राया में हादसे के बाद जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह स्कूल की बस और नैनो कार में हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में बैठे स्कूली बच्चों को कोई खास चोट नहीं आई। गुस्साए ग्रामीणों ने अलीगढ़-मथुरा रोड जाम कर पुलिस की लापरवाही को कोसा। पुलिस-प्रशासन के अफसर समझाबुझाकर ढाई घंटे बाद जाम को खुलवा सके।
राया के गांव सुखनगढ़ निवासी श्याम पचौरी (55) पुत्र रामप्रसाद अपने पुत्र रिंकू (30), पुत्रवधू प्रियंका (28) और पुत्री रामदुलारी (17) के साथ अपनी नैनो कार (यूपी-86-आर 8081) से अलीगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब साढे़ सात बजे अलीगढ़ मार्ग पर गांव अयेरा के समीप सामने से आ रही एसएसडी पब्लिक स्कूल की बस और उनकी कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग लहूलुहान हो गए, वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। रास्ते में श्याम पचौरी ने दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम मांट और पुलिस अफसरों ने समझाबुझाकर मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
पुलिस पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का आरोप
अलीगढ़ मार्ग पर अयेरा के समीप हुए हादसे के बाद जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने पहुंचे एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता से ग्रामीण नेत्रपाल सिंह गजू और हरिओम चौधरी ने कहा कि बिचपुरी पुलिस हर समय कट्टीघर को जाने वाले वाहनों से वसूली करती है। चौकी पर सुबह ट्रक पैसा देकर नहीं गया तो बिचपुरी पुलिस के दो सिपाही उसके पीछे दौड़ रहे थे। इस कारण नैनो कार चालक ने ओवरटेक किया था। घटना के बाद भी बिचपुरी पुलिस मौके पर जाने से बचती रही थी।
स्कूली बच्चों को ढो रहे डग्गेमार वाहन
स्कूलों में डग्गेमार वाहन लगे हुए हैं जिनके चालक क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में भरकर दौड़ाते हैं। नियमानुसार स्कूल में लगे वाहनों की समय से सर्विस, बीमा और चालक का लाइसेंस होना अनिवार्य है। एसडीएम मांट ने कहा कि स्कूली बसों की जांच कराई जाएगी।
पूर्व में हो चुका है बस से हादसा
एसएसडी पब्लिक स्कूल की बस से पूर्व में भी हादसा हो चुका है। तीन माह पूर्व में सादाबाद रोड पर एसएसडी पब्लिक स्कूल की बस से 21 दिसंबर को बाइक सवार से टक्कर हुई थी। बताया गया कि ग्रह दशा को शांत करने के लिए स्कूल में अभी एक दिन पूर्व हवन यज्ञ भी कराया गया था। एसएसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की बस पर ट्रेंड चालक रखे गए हैं। सभी छात्र पूरी तरह से सुरक्षित और स्कूल पहुंचे हैं।