{"_id":"58a743f34f1c1bb901d83fc8","slug":"oil-theft-from-jalandhar-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पाइप लाइन में लगाई सेंध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर पाइप लाइन में लगाई सेंध
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा रिफाइनरी से जालंधर जा रही पाइप लाइन में तेल चोरों ने सेंध लगा ली। आशंका जताई जा रही है कि पाइप लाइन से करोड़ों रुपये का तेल चोरी किया गया। मौके से तेल से भरा टैंकर, बाइक और उपकरण बरामद किए गए हैं।
मथुरा से जालंधर के लिए डीजल, पेट्रोल की दो भूमिगत पाइप लाइन बिछी हुई हैं। इनसे पेट्रोलियम पदार्थों की शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जाती है। थाना हाइवे क्षेत्र में एटीवी फैक्ट्री के पीछे से गुजर रही पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल से टैंकर भरे जा रहे थे। तेल चोरी के दौरान लाइन में प्रेशर कम होने पर रिफाइनरी अधिकारियाें ने पेट्रोलिंग कराई।
शुक्रवार तड़के रामकृष्ण विहार अजय नगर में चोरी का सुराग लगा। हाइवे पुलिस के साथ रिफाइनरी अधिकारियों ने दबिश दी। पुलिस को देख तेल चोर भाग गए। मौके से टैंकर, बाइक और उपकरण छोड़ गए। टैंकर में 8000 लीटर पेट्रोल था। रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारी, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। मामले में रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन के परिचालन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
18 मिनट में 18,000 लीटर तेल चोरी
जालंधर पाइप लाइन में तेल आपूर्ति 700 किमी की रफ्तार से की जाती है। प्रेशर देने के लिए जगह-जगह पंप हाउस बने हैं। इसी प्रेशर के कारण तेल चोर मात्र 18 मिनट में 18,000 लीटर का टैंकर भर लेते थे।
तीन माह से तेल चोरी
जालंधर पाइप लाइन डिवीजन के परिचालन अधिकारी ने बताया कि तीन माह से प्रेशर कम हो रहा था। इसकी विभिन्न जगह पर मॉनीटरिंग की जा रही थी। गुरुवार रात में क्षेत्र का सुराग मिलने पर ही पाइप लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई।
पूर्व में भी हो चुकी है तेल चोरी
तेल चोर रिफाइनरी की सलाया गुजरात पाइप लाइन, जालंधर, टूंडला पाइप लाइन और बीपीसीएल की मुंबई पाइप लाइन में पहले भी सेंध लगा चुके हैं। अभी तक मगोर्रा के गांव सौनोंठ, ओल के गांव माल, छाता, अगनपुरा, बढ़ौता, चंदन नगर, कोटवन कोसीकलां, पिल्हौरा सहित 12 से अधिक स्थानों पर तेल चोरी पकड़ी गई है।