{"_id":"58cec26d4f1c1be4431a1aa7","slug":"naked-deadbody-of-man-found-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्नावस्था में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नग्नावस्था में मिला युवक का शव
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छटीकरा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के निकट शनिवार रात एक युवक का नग्नावस्था में शव मिला। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ कपड़े दुकान के बाहर पड़े थे।
मृतक की शनाख्त रविवार सुबह प्रेमपाल यादव (25) पुत्र रक्षपाल यादव निवासी गांव पोरा थाना सिकंदाराऊ जिला हाथरस के रूप में हुई। युवक छटीकरा में अपनी बुआ मीना यादव के घर रह कर वैष्णो देवी मंदिर पर चाय की दुकान चलाता था। बीती रात प्रेमपाल दुकान बंद कर घर नहीं लौटे तो बुआ ने सोचा की दुकान पर ही सो गए होंगे। सुबह जब परिवारीजन दुकान पर आए तो दुकान खुली मिली। दुकान में खेरीज बिखरी पड़ी थी।
शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट दुकान के पीछे पड़े मिले। प्रेमपाल लापता था। एसआई रामकेश ने बताया कि युवक का शव सड़क के दूसरी ओर मिला। उसका सिर कुचला हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि उसका किसी वाहन से एक्सीडेंट हो गया हो। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने सुबह शनाख्त की। हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई अनिल यादव ने बताया कि एक माह पहले प्रेमपाल यहां आया था। गांव में चल रही रंजिश के चलते उसे यहां भेजा था। उसे चाय की दुकान खुलवा दी थी।