{"_id":"d7df318cd70ee429f4e4eadf092ead3a","slug":"murder-of-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शिक्षक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शिक्षक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पल्सर सवार लुटेरोें ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक पत्नी को निकट के स्कूल में छोड़कर गांव ककरेटिया में अपने विद्यालय जा रहे थे।
धौली प्याऊ मथुरा निवासी मोहन सिंह (45) पुत्र राजपाल सिंह थाना राया के गांव ककरेटिया में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उनकी पत्नी मनीषा सिंह थाना यमुनापार के गांव सिरिया नगरिया गौदरपुर के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे दोनों स्कूटी से स्कूल के लिए निकले। मोहन सिंह ने नगला सिरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में पत्नी को छोड़ा और वहां से गांव ककरेटिया राया को चल दिए।
जब वे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से गांव खप्परपुर के निकट किलोमीटर संख्या 111-112 के बीच से गुजर रहे थे तभी बिना नंबर की काली पल्सर पर आए दो लुटेरों ने रोक कर लूट का प्रयास किया। मोहन सिंह ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें दो गोली मारी। एक गोली सिर और दूसरी सीने में लगी।
विज्ञापन
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लुटेरे मोहन सिंह का पर्स, जंजीर और अंगूठी लूटकर भाग गए। राहगीरों और दूसरे शिक्षक ने मोहन सिंह की शिनाख्त की और जेब में रखे मोबाइल के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसडीएम महावन विश्वभूषण मिश्रा और सीओ महावन आरपीएस यादव मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मौके पर मिला बदमाशों का हेलमेट
राया। शिक्षक मोहन सिंह को गोली मारने के बाद बदमाश अपना हेलमेट मौके पर छोड़ गए। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं शिक्षक की स्कूटी मौके पर मिली।