फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of BDC candidate's nephew in mathura

चुनावी रंजिश में बीडीसी प्रत्याशी के भतीजे की हत्या

Sat, 10 Oct 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 10 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
murder of BDC candidate's nephew in mathura
थाना बरसाना के गांव कमई में चुनावी रंजिश में एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। युवक की हत्या का आरोपी सपा लोहिया वाहिनी का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है।   
विज्ञापन


 शनिवार को शाम छह बजे गांव कमई निवासी सुरेश चंद्र का पुत्र कान्हा (6) गांव के निकट खेत में शौच करने गया था। गांव के राजवीर के बच्चों ने कान्हा को खेत में जाने से रोक दिया और उसकी पिटाई कर दी। बालक कान्हा को रोते देख वहां से गुजर रहे कान्हा के चचेरे भाई बाबू पुत्र गोपाल ने देखा घर वालों को बताया और आधा दर्जन लोग राजवीर के यहां शिकायत लेकर गए।
विज्ञापन


बाबू के पिता गोपाल और भाई लाला के अनुसार इस पर राजवीर भड़क गया और मारपीट व गाली गलौज करने लगा। राजवीर के साथी रज्जो और राधारमण भी आ गए। उन्होंने बाबू और अन्य लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद राजवीर तमंचा निकाल लाया और बाबू पर गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन बाबू को लेकर बरसाना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बरसाना पुलिस और सीओ छाता पीयूष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं गोपाल व लाला ने बताया कि कान्हा का पिता सुरेश गांव से वार्ड संख्या नौ, 10 और 11 से बीडीसी प्रत्याशी है। वहीं राजवीर खुद को सपा का नेता बताता है।

शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान सुरेश और राजवीर के बीच तनातनी हुई थी। इसलिए मामले को चुनावी रंजिश भी माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।



गांव कमई का राजवीर पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ बरसाना थाना में जानलेवा हमला और धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक मुकदमे हैं। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

पीयूष कुमार
सीओ छाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed