फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: बिल्डर को पिस्टल दिखाकर धमकी और 15 करोड़ मांगने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
- कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाने में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स सिटी में प्रोजेक्ट विकसित कर रही पिरामिड टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार वासवानी को पिस्टल दिखाकर धमकाने और 15 करोड़ मांगने के आरोप में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली निवासी संजीव कुमार जैन और उनकी पत्नी समता जैन और गुरुग्राम निवासी कृष्ण चावला केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अनिल कुमार वासवानी के अनुसार उनकी फर्म के सभी शेयर 2 जनवरी 2024 को उनके नाम हो चुके हैं। संजीव जैन ने उन्हें बताया था कि चावला जो पहले फर्म में 51 प्रतिशत का साझेदार और प्रबंध निदेशक रहा है ने फर्म की कुछ फ्लैट्स देने की बात कही। वासवानी का कहना है कि रिकॉर्ड जांचने पर जैन दंपती के नाम केवल दो यूनिट मिलीं। दोनों को मिलाकर करीब 74.77 लाख रुपये 2024 तक जमा होने थे, जो नहीं हुए। इसी कारण आवंटन-पत्र की शर्तों के अनुसार दोनों यूनिट का आवंटन निरस्त कर दिया गया। आवंटन निरस्त होने के बाद जैन दंपती उनके नॉलेज पार्क-2 स्थित कॉलेज कार्यालय आए और 28 यूनिट न देने पर अंजाम अच्छा नहीं होगा कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

आरोप है कि संजीव कुमार जैन ने जो कहा था, वैसा नहीं किया। उन्होंने एक सप्ताह में 28 यूनिट या 15 करोड़ रुपये नकद न देने पर वासवानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed