फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a woman after gang rape

गैंगरेप के बाद की गई थी महिला की हत्या

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman after gang rape
गैंगरेप
थाना मांट क्षेत्र के गांव डांगौली के जंगल में मृत मिली 50 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। महिला के साथ की गई दरिंदगी को देखते हुए पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर यह माना है। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया और स्लाइड बनाकर आगरा फोरेंसिक लैब के लिए भेज दी। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


महिला के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उसका लिवर भी फट गया था। माना जा रहा है कि विरोध करने पर महिला के पेट में लात मारी गई इससे उसका लिवर फट गया और जमकर पिटाई की गई। महिला के बैग से मिले वोटरकार्ड से उसकी शिनाख्त हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव निवासी महिला के रूप में हुई थी। महिला के बैग से एक साधु के साथ उसका फोटो भी मिला था।
विज्ञापन


एसएसपी और डीएम के निर्देश पर तीन चिकित्सकों के पैनल ने रविवार को महिला का पोस्टमार्टम किया। इसमें महिला के शरीर पर 10 से अधिक स्ट्रगल मार्क, नाखून के निशान और पिटाई, जोर जबरदस्ती के नील पड़े मिले। साथ ही लिवर भी फटा हुआ था। चिकित्सक प्राथमिक तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मान रहे हैं। फिलहाल स्लाइड बनाकर आगरा फोरेंसिक लैब के लिए भेजी गई है। मांट पुलिस की सूचना पर महिला के बेटे ने आकर महिला की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस की तीन टीम में से एक ने महिला के गांव जाकर तहकीकात की। मांट पुलिस ने बताया कि महिला का पति ट्रक ड्राइवर था और आठ साल पहले एक्सीडेंट में उसका पैर कट गया था। इसके बाद से वह घर रहने लगा। महिला शराब पीने की आदी थी, इससे उसके परिवार में क्लेश रहता था। डेढ़ साल पूर्व से वह लगातार बाहर रह रही थी।


साधुवेशधारी पर हत्या का शक
मामले की जांच कर रही पुलिस का शक एक साधुवेशधारी और उसके साथियों पर टिक गया है। पुलिस ने उसका पता लगा लिया है। महिला के गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर एक आश्रम में वह रहता था। वह महिला को अक्सर वृंदावन लेकर आता रहता था। पुलिस इस साधुवेशधारी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed