{"_id":"58d414574f1c1b776a1a2c15","slug":"murder-of-a-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Murder
शेरगढ़ के गांव बसई बुजुर्ग में बुधवार की शाम को बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार दिया गया। हत्या की वजह तो साफ नहीं हुई है लेकिन पुलिस घटना को जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस के मुताबिक घटना में किसी अपने का भी हाथ हो सकता है।
थाना शेरगढ़ के गांव बसई बुजर्ग निवासी उदय सिंह (85) पुत्र सुक्खा अपनी बगीची में रहते थे। बुधवार की शाम उनका शव बगीची में पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट थी। परिवार वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार पहली नजर में उनकी पीट-पीटकर हत्या की बात सामने आती है। उदय सिंह के चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा लाखन सिंह फौज में है। ग्लेशियर में उसकी तैनाती है और इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। लाखन सिंह ने ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि वृद्ध के सिर और कनपटी पर डंडे से प्रहार किए गए हैं। एक डंडा भी बगीची से बरामद हुआ है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं।
मंदिर में भंडारा किया स्थगित
हत्या के बाद बगीचे के बराबर में मंदिर में गुरुवार को होने वाला भंडारा स्थगित कर दिया गया है। ये मंदिर बगीचे से 100 मीटर की दूरी पर है।