फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder in dauseras village of goverdhan

पहले गोली मारी फिर जान निकलने तक डंडों से पीटा

Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
murder in dauseras village of goverdhan
हत्‍या
थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव दौसेरस में सोमवार सुबह एक युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। गांव के शहजाद बाइक पर सवार होकर राजस्थान में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। हमलावरों ने गांव से निकलते ही पहले शहजाद को गोली मारी और फिर जान निकलने तक डंडों से पीटते रहे। गांव की पुरानी रंजिश में यह वारदात होने की बात कही जा रही है। हत्या के आरोप में छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


दौसेरस के जंगल में सुबह-सुबह हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत है। बताया गया है कि दौसेरस निवासी शहजाद (50) पुत्र भूरी खां राजस्थान के गांव नगर में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले। गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली शहजाद की जांघ में लगी और वे बाइक सहित सड़क किनारे गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने सामने आकर डंडों से शहजाद को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इरादतन डंडे से तब तक पिटाई की जब तक शहजाद के प्राण नहीं निकल गए। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना पर गांव से शहजाद के परिवार वाले दौड़कर आए और शहजाद को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के मूल में गांव के बबली और शमीम गुट के बीच चली आ रही रंजिश बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि गांव में कुछ दिन पहले पंचायत हुई थी जिसमें शहजाद ने बबली के बारे में कुछ कह दिया था। इससे बबली गुट को लगने लगा था कि वह शमीम का साथ दे रहा है। इसी के चलते उसे मारा गया। मामले में मृतक के बेटे ने बबली, कासिम, जस्सू, फकरु, रसीद और मोवीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed