{"_id":"7651fd096fbcc866b0e2ce4d87b56994","slug":"miss-behave-with-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन ने जेई से लगवाई उठक-बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन ने जेई से लगवाई उठक-बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवर अभियंता सुरेश चंद नागर ने एक्सईएन विद्युत वितरण खंड कोसीकलां पर अपने कार्यालय में बुलाकर उठक-बैठक लगवाने और विरोध करने पर मारपीट करने और जबरन मुर्गा बनाने के आरोप लगाए हैं। दो दिन तक चुप रहने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत रविवार को अवर अभियंता एसोसिएशन से की है। इस मामले में एसोसिएशन भी उनके साथ खड़ी दिख रही है और सोमवार को यह मुद्दा तूल पकड़ सकता है।
बता दें कि इससे पहले मथुरा में एक आईएएस अधिकारी के शिक्षक से उठक-बैठक लगवाने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। उक्त अधिकारी को निलंबित भी किया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब उसी तरह का दूसरा मामला सामने आया है। अवर अभियंता सुरेशचंद नागर ने बताया कि अपने क्षेत्र में लक्ष्य से कम पैसा वसूल करने पर उन्हें कार्यालय से अटैच कर रसीद काटने का काम दिया गया था।
वह शुक्रवार को रसीद काट रहे थे, तभी एक्सईएन ने उन्हें अपने कमरे में बुलवाया। वहां पहले से ही दो और लोग बैठे थे। आरोप है कि एक्सईएन ने शराब पीकर कार्य करने का आरोप सुरेश चंद नागर पर लगाया। सुरेश चंद नागर का आरोप है कि जातीय दुर्भावना के चलते उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद सादा कागज पर हस्ताक्षर कराते हुए झूठा फंसाने की धमकी दी थी, इस डर से दो दिन तक तो वह चुप रहे, लेकिन वह अब नहीं डरेंगे। सोमवार को यूनियन पदाधिकारियों के साथ इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संदर्भ में आरोपी एक्सईएन से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
एसई देहात आरके जैन का कहना है कि वह बांदा में हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी प्रभु नारायण सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनकी कॉल डायवर्ट होकर दक्षिणांचल निदेशक टीएस सोलंकी पर पहुंच रही है। निदेशक के मुताबिक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।