फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathrura trembles with 4 killings in 12 hours

बारह घंटे में 4 हत्याओं से कांप उठा मथुरा

Wed, 17 May 2017 11:34 PM IST
मथुरा
मथुरा Updated Wed, 17 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mathrura trembles with 4 killings in 12 hours
murder - फोटो : demo
बारह घंटे के भीतर ताबड़तोड़ चार हत्याओं से जिला दहल उठा। दो हत्याएं हाईवे थाना क्षेत्र में हुईं हैं, जबकि एक थाना मांट क्षेत्र में। वहीं गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड में एक युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है।
विज्ञापन



हत्या-1
थाना हाईवे के गांव अडूकी में बुधवार की सुबह मिट्टी डालने में दो लोगों में विवाद हो गया। दरोगी पुत्र भरतो ने पड़ोसी प्रेमशंकर उर्फ पूरन (36) तुलाराम को दीवार के पास मिट्टी डालने को मना किया। कहासुनी के दौरान दरोगी पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। प्रेमशंकर के पेट में और उसके भाई नरेंद्र के पैर में गोली लगी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल ले गई। रास्ते में प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया और नरेंद्र को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गोविंद की तहरीर पर दरोगी, आजाद, रामवीर, प्रताप, आनंद, केशव एवं महावीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
हत्या-2
बुधवार की सुबह थाना हाईवे के इंडस्ट्रियल एरिया में अशोक एंड कंपनी साड़ी फैक्ट्री में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फैक्ट्री स्वामी की सूचना पर आई हाईवे पुलिस ने शव के समीप पड़े तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने फैक्ट्री स्वामी अशोक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री स्वामी बकाया पैसे नहीं दे रहा था। मांगने पर उनके भाई की गोली मारकर हत्या की गई है। उधर, फैक्ट्री स्वामी अशोक ने बताया कि ठेकेदार ने गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या-3
थाना मांट के गांव देह निवासी अवधेश (23) मंगलवार की देर रात खेत की ओर गया था। वहीं उस पर गोलियां दागी गईं। चीखें सुनकर चचेरा भाई सौरभ पुत्र राधेश्याम दौड़ा, तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राधेश्याम ने सुशील, विकास, शैलेंद्र, सत्यवीर सिंह, शिवसिंह, सानू, दानवेंद्र एवं मुनेश के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि राधेश्याम और सतवीर में चुनावी रंजिश चली आ रही है। पिछले वर्ष सतवीर पक्ष के छत्रपाल सिंह की हत्या हो गई थी। इसमें राधेश्याम, अवधेश एवं पवन आदि चार लोगों को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही अवधेश, राधेश्याम और पवन जमानत पर छूटे हैं।

हत्या-4
थाना गोवर्धन के राधाकुंड के मोहल्ला जाटवान निवासी विष्णु (21) पुत्र स्व. मान सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को वह घर आया था। मंगलवार की रात 8.30 बजे छटीकरा मार्ग स्थित चरकुला पब्लिक स्कूल के समीप उसका शव मिला। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोटेें थी। यह चोंटे किसी वाहन से बांधकर घसीटने की तरफ इशारा कर रही थी। मां अनीता ने दो युवकों पर घर से ले जाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गोवर्धन पुलिस ने खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed