{"_id":"5713dbcf4f1c1bc23410fbf1","slug":"marriage-in-the-custody-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में हुई दलित बेटी की शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस सुरक्षा में हुई दलित बेटी की शादी
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन के गांव महरौली में आई दलित की बेटी की बारात के साथ की गई मारपीट और फायरिंग के बाद देर रात एसपी सिटी की देखरेख में शादी कराई गई। मामले में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों में प्रधान पति भी शामिल है।
शनिवार को गांव के ओमप्रकाश उर्फ ओमी की पुत्री प्रीति की बारात भरतपुर से आई थी। रात में करीब दस बजे बारात निकासी के दौरान गांव के प्रधान के मकान के निकट पहुंचते ही बारातियों और गांव के लोगों में झगड़ा हो गया था। इसमें ईंट-पत्थर फिंके और फायरिंग भी हुई। पीड़ित पक्ष के दुलीचंद, सुरेश और पूरन सहित कई बारातियों को चोट आई थीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर बारात चढ़वाने का प्रयास किया लेकिन बारात चढ़ाई नहीं जा सकी। लड़की के पिता ओमी, दूल्हे और बारातियों को थाने व एसएसपी के यहां ले गए। ओमप्रकाश की तहरीर पर बलवा, मारपीट करने, फायरिंग करने, जेवरात आदि सामान लूट लेने, अंबेडकर की तस्वीर तोड़ कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में प्रधान पति नारायन सिंह, लखन लाल, कुल्लन, अरविंद, सौरभ, बालो, प्रकाश, गुलाब सहित 24 नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखे जाने के वर-वधू के फेरे कराए गए। रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, गोवर्धन, हाईवे, जैंत चौकी और मगोर्रा पुलिस की मौजूदगी में गांव में दावत व अन्य कार्यक्रम हुए।
गांव में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान की आपसी रंजिश में दोनों ठाकुर आमने सामने आ गए थे। गांव में दलित व ठाकुर जैसा विवाद नहीं है। मूल लड़ाई चुनावी रंजिश को लेकर थी। पुलिस सुरक्षा में शादी कराई गई। तड़के पांच बजे बेटी की विदाई हुई। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
- डा. राकेश सिंह
एसएसपी
महरौली में पहुंचे बसपा नेता
बीती रात दलितों की बारात में हुई मारपीट की घटना के बाद बसपा नेता घायलों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसमें क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत, मंडल कोआर्डिनेटर संघ रतन सेठी, गिर्राज प्रसाद गोला, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, दारासिंह आजाद आदि नेताओं ने कहा कि पुलिस ने लीपापोती करने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। घटना की सूचना आलाकमान को दे दी गई है।