{"_id":"575862214f1c1be8389c530c","slug":"many-person-of-kannauj-from-jawahar-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग से कन्नौज के कई लोग लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाहर बाग से कन्नौज के कई लोग लापता
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
jawahar bag
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग से कन्नौज जनपद के कई लोग लापता हो गए हैं। इनके परिवार वाले फोटो लेकर घूम रहे हैं। रामवृक्ष ने जवाहर बाग में अच्छी खासी भीड़ जुटा रखी थी। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से लोग यहां पहुंचे थे। कन्नौज के भी तमाम लोग बताए जा रहें।
रामसेवक दुबे (72) भी 27 मई को मथुरा आए थे। रामसेवक के बेटे ओमनारायण दुबे उर्फ संजू दुबे का कहना है कि दिवाकर दुबे नाम का एक व्यक्ति उन्हें झांसा देकर लाया था। परिवार वालों ने कहा भी कि अब उनकी उम्र घर से दूर रहने की नहीं लेकिन कहा गया कि वहां उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सारी व्यवस्थाएं हो रही हैं।
रामसेवक दुबे जवाहर बाग में आ गए थे। जब परिवार वालों को यहां हुई हिंसा की जानकारी मिली तो घर वाले बेचैन हो गए। पहले तो भय के कारण नहीं आए लेकिन जब लोगों ने कहा कि जाकर पहचान कर लो तो वह आ गए। ओमनारायण ने बताया कि कन्नौज जनपद से काफी लोग यहां आए थे। लेकिन अब कहीं पता नहीं चल रहा है। सभी अस्पतालों को भी देख लिया है। पुलिस ने जो मृतकों के फोटो जारी किए हैं उन्हें भी देख लिया है। मगर कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है।