{"_id":"38ef795dd017a08e369bb1d2bcf4734a","slug":"man-shot-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मार भागे बाइक सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मार भागे बाइक सवार
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल से कार में अपने गांव लौट रहे युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली कार में बैठे युवक को लगी। उसे गंभीर हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोसी पुलिस के अनुसार घटना क्षेत्र होडल थाने का है।
घटना देर रात हुई। कोसीकलां के गांव लालपुर निवासी सुंदर होडल से अपने गांव कार से लौट रहे थे। कार में उनके साथ गंगाराम और एक अन्य युवक भी था। बताया गया है कि सुंदर की कार जैसे ही गढ़ी नाले के समीप पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आ गए। दोनों युवकों ने कार पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली सुंदर को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज पर भीड़ एकत्रित हो गई। इससे पहले बाइक सवार भाग चुके थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घायल सुंदर को गंभीर हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसओ कोसीकलां के अनुसार घटना क्षेत्र होडल थाने का है। इसलिए पीड़ितों को होडल थाने भेज दिया गया।