{"_id":"5718cb564f1c1b9a298b465f","slug":"man-had-done-suicide-after-not-getting-the-money-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपये नहीं दिए तो कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी के रुपये नहीं दिए तो कर ली खुदकुशी
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार में दिए गए पांच लाख रुपये वापस नहीं मिले तो युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने तीन पेज का सुइसाइड नोट छोड़ा है।
रविन्द्र कुमार (38) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मगोर्रा चार साल से मथुरा में रह रहे थे। मकसद था दो बेटों का अच्छी शिक्षा देना। गुरुवार सुबह 10:30 बजे थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव नरहौली के निकट उन्होंने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस को उनके कपड़ों में तीन पेज का सुइसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि उन्होंने 15 माह पूर्व गांव मगोर्रा निवासी सज्जन सिंह को पांच लाख रुपये उधार दिए थे।
पैसे वापस मांगने पर पहले तो उनको टहलाया गया, फिर पैसे देने से ही इनकार कर दिया। कहा कि वह केवल लेना बैंक है देना बैंक नहीं। इससे परेशान होकर ही वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुइसाइड नोट में रविन्द्र ने पत्नी, भाई और पिता के मोबाइल नंबर भी लिखे थे। उन्हीं नंबरों पर परिवारीजनों को इस संबंध में सूचना दी गई। मामले में मृतक के पिता महेन्द्र सिंह ने सज्जन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट हाईवे थाने में दर्ज कराई है।