{"_id":"3e97d79fec1c1844b063e36cde7521ea","slug":"man-died-in-accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर देर रात टेंपो से घर लौट रहा था।
भरतपुर के थाना डीग के गांव नीमगाड़ा निवासी मनोज कुमार (24) मथुरा में आनंद लोक कालोनी में किराए पर रह कर मजदूरी करते थे।
इन दिनों वह गोवर्धन में निर्माणाधीन इमारत पर मजदूरी करने जाते थे। देर रात वह टेंपो से मथुरा लौट रहे थे। रास्ते में प्रिया गार्डन कालोनी के निकट टेंपो खराब हो गया।
मनोज कुमार टेंपो के निकट खड़े थे तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी की उनसे टक्कर हो गई।
घायलावस्था में राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मनोज की पत्नी ब्रजेश ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।