{"_id":"577956c74f1c1bf96f7f9f24","slug":"loot-with-sugar-marchent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव में हाथरस के चीनी कारोबारी से सवा लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलदेव में हाथरस के चीनी कारोबारी से सवा लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव कस्बा के मेला मैदान के निकट रविवार को सुबह को करीब 11 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने हाथरस के एक चीनी कारोबारी से 1.25 लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया। तमंचे की बट मारकर व्यापारी का सिर फोड़ दिया। बाद में असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
हाथरस के गुड़हाई बाजार निवासी दिनेश माहेश्वरी पुत्र राधेश्याम माहेश्वरी का हाथरस में चीनी और बूरे का थोक कारोबार है। दिनेश के यहां से बलदेव के दुकानदार थोक में आर्डर पर चीनी बूरा मंगाते हैं। सोमवार सुबह कार से दिनेश दुकानदारों से पैसा लेने बलदेव आए। वो मेला ग्राउंड में कार खड़ी कर दुकानदारों से पैसे वसूलने चले गए।
सुबह 11 बजे तक दुकानदारों से 1.25 लाख रुपये वसूले और एक थैले में रखकर कार के पास जाने लगे। मेला ग्राउंड के निकट पीछे से लाल रंग की बाइक पर आए तीन लुटेरों ने बराबर में आकर थैला झपटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर दिनेश माहेश्वरी थैले को पेट पर सटाकर बैठ गए। तो लुटेरों ने उनको पकड़कर करीब बीस मीटर तक सड़क पर घसीटा। एक साइकिल सवार ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। जब दिनेश ने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किए। दिनेश की पकड़ ढीली पड़ने पर थैला लेकर खंदौली रोड की ओर भाग गए।
बलदेव में हुई चीनी कारोबारी संग 1.25 लाख की लूट का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच और थाने की टीमें लगाई गई हैं।
-बबलू कुमार, एसएसपी