फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot from teacher in raya

राया में शिक्षक के घर में लूटपाट

Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
loot from teacher in raya
theft
बदमाशों ने शुक्रवार रात सादाबाद रोड पर एक शिक्षक के घर पर धावा बोल मारपीट कर 40000 रुपये और जेवरात लूट लिए। पुलिस घटना को आपसी विवाद मान रही है।
विज्ञापन


मांट थाना क्षेत्र के गांव बील निवासी अजित सिंह राया में सादाबाद रोड पर कुंदनपुरी कालोनी में रहते हैं। उनके बताए अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे चार बदमाश उनके घर में घुस आए। उन्होंने शिक्षक को पीटा और सोने-चांदी के जेवर, रुपये लूट लिए। घटना की सूचना अजित सिंह ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए।


थाना प्रभारी के अनुसार अजित सिंह पड़ोसी को फंसाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं। आसपास भी कोई इस प्रकार की घटना की पुष्टि नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व पड़ोसी का बालक लापता हो गया था, इसको लेकर हुए विवाद में अजित सिंह को थाने में भी बंद रखना पड़ा था।
विज्ञापन


बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि अजित सिंह तांत्रिक का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed