{"_id":"577807494f1c1bd24979b663","slug":"loot-from-shoes-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने जूता कारोबारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने जूता कारोबारी को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फरह क्षेत्र में शुक्रवार रात हाईवे पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने कार सवार जूता कारोबारी से 30000 रुपये, लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट लिया। फरीदाबाद निवासी कारोबारी का आगरा में शोरूम है।
फरीदाबाद के सेक्टर 118 निवासी दिलीप रैना पुत्र पीसी रैना आगरा में जूतों का शोरूम चलाते हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह कार से चालक संजय तिवारी के साथ आगरा से फरीदाबाद जा रहे थे।
हाईवे पर फरह थाना क्षेत्र में काली पल्सर पर आए तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया और उन पर तमंचे तान दिए। कार में रखा बैग, दिलीप रैना से 30000 रुपये, पर्स, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
सीमा विवाद के बाद दर्ज की चोरी की रिपोर्ट
लुटे पिटे जूता कारोबारी ने रिफाइनरी पुलिस को घटना से अवगत कराया। रिफाइनरी पुलिस पीड़ित को लेकर घटना स्थल पर गई तो घटना स्थल फरह थाने का निकला। इसके बाद फरह पुलिस को अवगत कराया गया। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में रिफाइनरी पुलिस ने लैपटॉप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर फरह थाने भेज दी।