फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot attempt failed in mathura

घर लूटने में विफल रहे बदमाश, उल्टे पांव भागे

Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
loot attempt failed in mathura
पूर्व कैप्टन राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
हाईवे क्षेत्र की चंदनवन कालोनी में सोमवार दोपहर कार सवार तीन बदमाश पूर्व कैप्टन के घर लूट करने पहुंच गए। उन्होंने जाली का दरवाजा तोड़ा ही था तभी परिवार वाले पहुंच गए। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पूर्व कैप्टन पर सरिया से हमला कर दिया। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


चंदनवन में पार्क नंबर सात के निकट पूर्व कैप्टन राजवीर सिंह का आवास है। उनके दोनों बेटे भी सेना में हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे राजवीर अपनी पत्नी कृष्णा के साथ बैंक गए और 11 बजे भतीजा अनुज ताला लगाकर ट्यूशन पढ़ने चला गया। तभी मकान बंद देखकर कार से आए तीन बदमाश गेट तोड़ने लग गए। इसी बीच राजवीर वापस आ गए।
विज्ञापन


गेट तोड़ते देखा तो उनकी पत्नी ने शोर मचाया। बदमाश कार में बैठकर भागने लगे तो राजवीर सिंह ने कार में हाथ डालकर एक को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और कैप्टन राजवीर को 200 मीटर तक घसीटते ले गए। फिर भी उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा तो उन लोगों ने राजवीर के हाथ में सरिया से प्रहार किए और हाईवे किनारे धकेल कर भाग गए। सूचना पर डायल-100 और हाईवे पुलिस मौके पहुंची और राजवीर का मिलिट्री अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मकानों में लाखों का सामान चोरी
राया के मोहल्ला शिवपुरी में शनिवार रात चोरों ने चार मकानों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी रंजीत वर्मा के मकान से चोर आलमारी तोड़कर कपडे़, गैस सिलेंडर और अन्य सामान ले गए। निकट ही योगेश शर्मा के मकान से मोबाइल, 5000 रुपये आदि ले गए। श्रीराम एडवोकेट के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। सुरेंद्र शर्मा के मकान से बैट्री और इनवर्टर ले जा रहे थे तभी गृहस्वामी की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर सामान छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed