{"_id":"58973b294f1c1bce22e818db","slug":"khursheela-gang-attack-on-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्शीला गैंग ने पुलिस पर चलाईं गोलियां, फेंके पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुर्शीला गैंग ने पुलिस पर चलाईं गोलियां, फेंके पत्थर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथिया के जंगली का नगला गांव में रविवार की सुबह को साढ़े छह बजे वाहन लुटेरों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। गोलियां चलाईं, पत्थर फेंके गए। खुद को घिरता देख पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। पचास राउंड फायरिंग की गई। पत्थर लगने से चार सिपाही घायल हैं। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।
बरसाना पुलिस को खबर मिली थी कि गांव हाथिया के जंगली का नगला में लूट के वाहनों के साथ लुटेरे जमा हैं। पुलिस रविवार की सुबह गांव में पहुंची ही थी कि पहले से घात लगाए लुटेरों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में बरसाना पुलिस के सिपाही अक्षय, दीपक, अमित, गौरव को चोटें आईं। पुलिस के दो वाहनों के शीशे टूट गए।
पुलिस संभलती तब तक फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसके बाद बदमाशों के पैर उखड़ गए। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को यहां से 12 बने-अधबने तमंचे भी मिले। आठ चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं। ये वाहन राजस्थान, हरियाणा और यूपी से चुराए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस पर हमले में खुर्शीला गैंग, आबिद, मकसूद, हाकिम, पप्पू, बिल्ला, मुश्ताक, लल्लू, सुखदीन, आलम, अब्दुल्ला और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि पकड़ा गया शातिर लुटेरा निसार है। ये राजस्थान और यूपी में लूट में वांछित भी चल रहा है।