फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaygurudev ashram dispute with upsidc

यूपीएसआईडीसी से भी है जयगुरुदेव आश्रम का विवाद

Thu, 06 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
jaygurudev ashram dispute with upsidc
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन पर कब्जे को लेकर जयगुरुदेव आश्रम का यूपीएसआईडीसी से भी विवाद चल रहा है। आवंटित प्लाटों पर दो दशक बाद भी उद्यमियों कब्जा नहीं मिल पाया है और मामला कोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी नए सिरे से इस लड़ाई को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाबा जयगुरुदेव आश्रम का विवादों से वर्षों पुराना नाता है। सर्वाधिक विवाद यहां जमीन के संबंध में है। अब मंदिर परिसर में बाबा की समाधि को लेकर आए हाईकोर्ट के नए आदेश के बाद इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने उद्यमियों को आवंटित प्लाट पर कब्जा मुक्त कराने के संबंध में संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी है। नई परिस्थितियों को देखते हुए न्यायिक लड़ाई तेज करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें, तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार में ग्राम पंचायत महोली की जमीन उपहार स्वरूप बाबा जयगुरुदेव आश्रम को दी गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस जमीन पर निर्माण रोकने के आदेश दिए हैं। लेकिन, शासन और प्रशासन की अनदेखी से इस स्थल पर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। निर्माणाधीन भवन बाबा के समाधि स्थल को भव्यता प्रदान की जा रही है। अब तक हुए निर्माण पर राज्य सरकार के साथ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को भी हाईकोर्ट में जवाब देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed