फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jawahar bag matter

नोटिस के बाद सत्याग्रहियों के तेवर भी तल्ख

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jawahar bag matter
पीएसी
जिला प्रशासन के नोटिस के बाद जवाहर बाग को कब्जाए बैठे कथित सत्याग्रहियों में खलबली मची है। शुक्रवार को कथित सत्याग्रहियों का नेतृत्व करने वाले रामवृक्ष यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को फोन किया। इस दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को फोन के माध्यम से रामवृक्ष यादव ने कहा कि तुम कानून व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हो। मैं यहां शांतिपूर्वक बैठा हूं फिर बेदखल की कार्रवाई क्यों की जा रही है? ये नोटिस किस हैसियत से दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि भारतीय संवैधानिक दायित्वों के तहत यह नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


तुम शांति पूर्वक नहीं बैठे हो। यहां तुम लोगों पर 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कर्मचारियों के साथ मारपीट तुम लोगों ने की है। तुम लोगों ने कानून व्यवस्था को ही खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रामवृक्ष यादव ने कहा कि हमारा प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसका पालन तुम क्यों नहीं कर रहे हो? इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया है। हाईकोर्ट इस स्थान को खाली करने का आदेश दे चुका है।

तुम लोग हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हो। तुम लोग संविधान को भी नहीं मानते हो। वार्ता के लिए द्वार खुले हुए हैं फोन से बात नहीं होगी। कार्यालय आकर बात करो।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि अंबेडकर जयंती और श्रीराम नवमी के चलते अभी फोर्स बहुत कम संख्या में आया है। संभावना है कि अब जल्द ही मांग के मुताबिक फोर्स आ जाएगा। जवाहर बाग को खाली करने के लिए दिए गए नोटिस की अवधि भी शनिवार को खत्म होगी। फिलहाल जवाहर बाग के आसपास पूरी तरह से शांति बनी हुई है।


डीएम ने लेखपालों की हड़ताल अवैध घोषित की
लेखपालों की हड़ताल को डीएम ने अवैध घोषित कर दिया है। हड़ताली कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वह 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक अपने कार्य पर वापस आ जाएं। डीएम ने एडीएम प्रशासन, जिला भूमि व्यवस्था अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, समस्त एसडीएम को आदेशित किया है कि काम पर वापस आने और न आने वाले कर्मचारियों को चिह्नित करें।

कई दिन से जवाहर बाग परिसर को कथित आंदोलनकारियाें से खाली कराए जाने की मांग के लिए लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल और संग्रह अमीन हड़ताल पर हैं। एडीएम प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट ने इनसे कई बार वार्ता की, लेकिन संघ पदाधिकारियों ने जवाहर बाग खाली होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।


इससे प्रशासनिक और जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसमें ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे, तहसील दिवस, समाधान दिवस, दैनिक जन सुनवाई के प्रकरणों के अलावा किसानों की समस्याओं को निस्तारण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति में डीएम राजेश कुमार ने लेखपाल संघ द्वारा आहूत हड़ताल को तत्काल प्रभाव से अवैध घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed