{"_id":"57acc1e94f1c1bce75ee4bcd","slug":"investigation-of-jawaharbag-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपेरशन जवाहर बागः 50 अफसरों से सप्ताह भर में मांगा शपथपत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपेरशन जवाहर बागः 50 अफसरों से सप्ताह भर में मांगा शपथपत्र
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने अब अधिकारियों से रिपोर्ट मांगनी शुरू कर दी है। सप्ताह भर में 50 अफसरों से शपथपत्र मांगा गया है। यह लोग अपनी रिपोर्ट भी देंगे। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद न्यायिक आयोग जरूरत पड़ने पर सभी को तलब भी करेगा।
मथुरा में दो जून को जवाहर बाग में हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। शासन की ओर से गठित न्यायिक आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में पहले लोगों से सर्टिफिकेट लिए गए थे और अब उनके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। अब तक 48 लोगों ने बयान दर्ज करा दिए हैं। अभी संख्या और बढ़ सकती है। अब अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
मार्च 2014 से जून 2016 तक पुलिस और प्रशासन में जो भी अधिकारी यहां मौजूद थे वह अपना पक्ष रखेंगे। इनसे पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। यदि जांच के लिए जरूरत पड़ी तो सभी को तलब भी किया जा सकता है। इन सभी को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। कुछ अफसरों ने अपनी रिपोर्ट भेज भी दी है। सोमवार तक सभी को रिपोर्ट पेश करनी होगी।