{"_id":"586536754f1c1b132ceec5c6","slug":"insult-of-devotees-at-mukharbind-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखारबिंद मंदिर पर भक्तों से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुखारबिंद मंदिर पर भक्तों से बदसलूकी
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में आए दिन सेवायतों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर में लखनऊ से आए श्रद्धालु परिवार के साथ सेवायत ने बदसलूकी की। थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
लखनऊ का परिवार जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आया था। मंदिर में दर्शन के दौरान दुग्धाभिषेक करते वक्त परिवार की महिला के साथ नामजद सेवायत ने बदसलूकी कर दी। जब महिला के पति ने इस व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त की तो वो और बदतमीजी पर उतर आया और धक्का देने लगा। धमकी दी। इससे श्रद्धालु परिवार में शामिल महिला, बच्चे काफी डर गए।
महिला के पति ने सेवायत दाऊजी मदनमोहन के खिलाफ थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना पुलिस ने दबिश दी और एक सेवायत को पकड़कर थाने ले आई पर बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक डीएन मिश्रा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नामजद सेवायत की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी पर वो फरार बताया गया।