{"_id":"57e429924f1c1b3e34a83679","slug":"innova-found-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में मिली इनोवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस हालत में मिली इनोवा
अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
इनोवा
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित भोजनालय के समीप पार्किंग में बीते पांच दिन से लावारिस हालात में खड़ी इनोवा गाड़ी को वृंदावन पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी पांच दिन पहले लखनऊ के गोमती नगर में हुई हत्या में प्रयोग की गई। इसकी सूचना लखनऊ पुलिस को दी गई है। कागजों में गाड़ी मालिक का पता आगरा लिखा है।
हत्याकांड की जांच लखनऊ एसटीएफ के हाथों में है।
गुरुवार को सुबह रंगजी मंदिर पुलिस चौकी पर राकेश नामक युवक ने ब्रजवासी भोजनालय के पास पार्किंग में बीते पांच दिन से लावारिस हालात में खड़ी इनोवा गाड़ी (यूपी 80 सीएम 6003) की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई।
मिस्त्री से गाड़ी का लॉक खुलवाकर जांच की तो एक लिफाफा मिला। इसमें गाड़ी के कागजात थे। लिफाफे पर आगरा के टेढ़ी बगिया कृष्णा कुंज निवासी दिलीप यादव लिखा था। फोन कर पुलिस ने गाड़ी की जानकारी की। दिलीप यादव ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को उनका चालक शहनवाज इनोवा गाड़ी को लेकर गया था। इसके बाद से नहीं लौटा है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में दिलीप यादव के कर्मचारी सुरेंद्र मिश्रा की हत्या हो गई थी। शहनवाज, उसके साथी मनोज और किरण कुमार हत्या के मामले में आरोपी हैं। बताया गया है कि घटना के बाद शहनवाज गाड़ी लेकर फरार हो गया था। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या के इस मामले की जांच एसटीएफ लखनऊ कर रही है। अधिकारियों को गाड़ी बरामद होने की जानकारी दे दी है।
वृंदावन में अब तक मिलीं लावारिस गाड़ियां
- 10 जनवरी 2012 को परखम के पास बरामद मारुति कार में एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस मिले
- 21 फरवरी 2012 को रमणरेती मार्ग वृंदावन शोध संस्थान के पास से बिना नंबर की काली हाेंडा सीआरबी गाड़ी बरामद हुई
- 2014 में चैतन्य विहार कालोनी से मारुति आल्टो कार बरामद हुई
- एक जनवरी 2016 को बांकेबिहारी मंदिर के पास वीआईपी पार्किंग के समीप होंडा एसेंट कार बरामद हुई