{"_id":"821534abced12353ae494785f82caeeb","slug":"honour-killing-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान की खातिर मार डाली राधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी शान की खातिर मार डाली राधा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद प्रेम विवाह कर घर बसाने वाले व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को प्रेम करने पर मौत के घाट उतार दिया। पिता और सौतेली मां ने मिल कर पहले बेटी को नशीली गोली खिला दीं बाद में गला दबाकर हत्या कर डाली। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की पूरी कहानी बताई।
लालाराम मार्ग निवासी राकेश की पुत्री राधा की 28 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की सख्ती के आगे मृतका का पिता और सौतेली मां टूट गए। जांच अधिकारी राधेश्याम पाठक ने पाया कि राकेश ने चंदा के साथ प्रेम विवाह किया है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
उसकी पहली पत्नी की पुत्री घर में रह रहे किराएदार से शादी करना चाह रही थी। वे पिछले दिनों घर से भाग भी गए थे। खुद प्यार से अपना दोबारा घर बसाने वाले राकेश को बेटी के गैर बिरादरी के युवक से प्यार की कहानी रास नहीं आई। जब उन्हें वापस लाया गया तभी उसने अपनी दूसरी पत्नी चंदा के साथ मिलकर राधा को खत्म करने की कहानी गढ़ डाली। दवा के नाम पर बेटी को नींद की गोलियां खिला दीं।
विज्ञापन
बेहोश होने के बाद गमछे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद वे लोग युवती की मौत को स्वाभाविक मौत बनाने की तमाम दलीलें देते रहे। कई बार पुलिस को भी उल्टा पाठ पढ़ाकर वापस कर दिया। हालांकि मोहल्ले के लोगों के गले उसकी कोई कहानी नहीं उतरी। वहां रहने वाले कैलाशचंद बांसइया और अन्य लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारे पिता की करतूत पूरे नगर में आम हो गई है।