{"_id":"7848b8bf182f126d619a1e73b8027073","slug":"gram-pradhan-has-been-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से छूटते ही जेल गया प्रधान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से छूटते ही जेल गया प्रधान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शेरगढ़ और चौमुंहा ब्लाक के गांव सैनवा के प्रधान राजेश पहलवान को शेरगढ़ पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। राजेश पहलवान 28 नवंबर को गांव में वोट डाले जाने के दौरान मारपीट, फायरिंग करने के मामले में नामजद था। उसे पैर में गोली भी लगी थी।
सैनवा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी राजेश पहलवान, साधना शर्मा, प्रेमचंद, बबलू के समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई थी।
मतदान केंद्र पर तैनात एसआई ऊदल सिंह, सिपाही रामदेव और होमगार्ड मुकेश सहित चार लोग झगड़ा शांत कराने लगे तो समर्थकों ने उनसे मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। इस दौरान चली गोली राजेश पहलवान की जांघ में लग गई। राजेश के गोली लगते ही समर्थकों ने सिपाहियों की राइफल व कारतूस छीन लिए और सभी को गिरा गिरा कर पीटा था। 15 कारतूस लूट लिए थे।
विज्ञापन
घायल राजेश पहलवान का पुलिस हिरासत में माहेश्वरी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शेरगढ़ प़ुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से राजेश को जेल भेज दिया गया। मामले में घायल दरोगा ऊदल सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से राजेश पहलवान, साधना शर्मा, नरेश, मुकेश, पवन सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश पहलवान इसमें मुख्य आरोपी था। बीते रविवार को हुई मतगणना में वह सैनवा ग्राम पंचायत से विजयी घोषित हुआ है। मामले में नरेश, मुकेश और पवन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।