{"_id":"58d9239a4f1c1b027c63e08e","slug":"goon-arrested-for-selling-vehical-after-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों को ठेके पर लेकर बेचने वाला दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ियों को ठेके पर लेकर बेचने वाला दबोचा
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न कंपनियों में चौपहिया वाहनों को लगाने का झांसा देकर वाहनों को बेच देने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग के सदस्य लोगों को 25,000 किराए पर वाहनों को किसी कंपनी में लगाने का झांसा देते, फर्जी एग्रीमेंट कर वाहन अपने कब्जे में लेते और बेच देते। गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया है और उसकी निशानदेही पर तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार युवक यमुनापार की शिवनगर कालोनी निवासी पियूष कुमार उर्फ सोनू शर्मा है। वो फर्जी एग्रीमेंट करते समय गाड़ियों के ओरिजनल कागजात ले लेता था। गाड़ी को मालिक बनकर बेच देता। कुछ दिन गाड़ी मालिक को पैसे देता बाद में आनाकानी करने लगता।
सोनू की निशानदेही पर एक बोलेरो, वैगनआर और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। वैगनआर कार यमुनापार के अवधेश की है। स्विफ्ट गांव किनारई यमुनापार के अमर सिंह की है। एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि गैंग में आगरा निवासी संदीप और धीरज सविता भी शामिल हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सिपाही का भाई हुआ शिकार तो दौड़ी पुलिस
यमुनापार थाने के सिपाही संदीप कुमार यादव के भाई को सोनू शर्मा ने शिकार बनाया तो पुलिस जागी। सोनू ने उसकी बोलेरो जीप ले ली थी। इसके बाद ही सोनू को पकड़ा गया।