{"_id":"58c04b454f1c1b6d43dc6ee4","slug":"girl-child-dead-during-accident-of-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस की टक्कर से बच्ची की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस की चपेट में आकर पांच वर्षीय छात्रा खुशी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। बच्ची के पिता धारा सिंह ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव मघेरा निवासी धारा सिंह की पुत्री खुशी (5 वर्ष) बाबा मान सिंह स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति बुधवार को सभी बच्चों के साथ वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर को बस में सवार होकर वह लौट रही थी। गांव के समीप बस रुकी तो वह और अन्य बच्चे बस से उतरे। बच्चे आगे बढ़ गए तो चालक ने बस को बैक किया। इसी बीच खुशी बस के नीचे आ गई।
चालक को हादसे का पता चला तब तक पहिया खुशी की ऊपर से गुजर गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे बस चालक सकपका गया। ग्रामीण आते उससे पहले ही चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
बच्ची के परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।