{"_id":"58b717d34f1c1b5d1c83163c","slug":"girl-changed-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई पर दिखाईं लड़की विवाह में बदलने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई पर दिखाईं लड़की विवाह में बदलने का आरोप
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से आई बरात दुल्हन को साथ लिए बिना ही लौट गई। दूल्हे के पिता ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की घटना को लेकर कोतवाली वृंदावन में तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जयपुर के किशनगढ़ रैनवाल निवासी गोपाल का आरोप है कि वृंदावन के गोधूलिपुरम निवासी धर्मपाल बीते साल उनके साले राजू और गोपाल पुत्रगण मांगूराम के रिश्ते की बात करने आया था। धर्मपाल ने बताया मथुरा के विकास नगर कालोनी निवासी उनके परिचित सुरेंद्र की दो बेटियां हैं। उनसे रिश्ते की बात कही। गोपाल ने धर्मपाल से हां कर दी। 10 फरवरी को वृंदावन में ही धर्मपाल के घर पर सुरेंद्र की दो बेटियों से राजू और गोपाल की सगाई हो गई।
सगाई के समय मांगूराम ने दो सोने की जंजीर, दो अंगूठी, दो पाजेब और छह साड़ियां चढ़ाईं। इसके बाद 28 फरवरी को शादी की तारीख पक्की कर दी गई। आरोप है कि धर्मपाल ने सुरेंद्र को गरीब बताते हुए कहा कि विवाह का सारा खर्चा मांगूराम के परिवार को उठाना होगा। इस पर गोपाल ने हां करते हुए धर्मपाल को 5,30,000 रुपये देते हुए विवाह की सभी तैयारियां करने का जिम्मा सौंप दिया। 28 फरवरी की शाम वे बरात लेकर गोधुलिपुरम पहुंचे और विवाह की रस्म कीं।
विज्ञापन
वरमाला के समय वधू मंच पर पहुंची तो लड़कों ने आरोप लगाया कि सगाई के समय दिखाई लड़कियों के स्थान पर दो औरतें हाथों में माला लेकर लेकर मंच पर थीं। इस पर मांगूराम ने विवाह करने से मना कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धर्मपाल और उसके पुत्र खेम सिंह व कालू आदि ने गाली गलौज कर दी। बरात में आए लोगों ने सुरेंद्र के दो पुत्रों को पकड़ लिया। बुधवार को सुबह दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद गोपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी, गाली-गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गिरोह सक्रिय होने का शक
मंगलवार की शाम गोधूलिपुरम में शादी के दौरान लड़कियाें के बदलने का मामला प्रकाश में आने से लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोई गिरोह है जो रईस परिवारों को जाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी या ठगी की योजना बना रहा है। लोगों का कहना है कि कहीं यह गिरोह फर्जी शादियां कराकर लूटने वालों में से तो नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इसकी पड़ताल करनी चाहिए कि कहीं इस गिरोह ने किसी के साथ ठगी तो नहीं की।